विधानसभा उपचुनाव : भाजपा 10 में से 6 सीटों पर आगे

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के आठ राज्यों में 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनावों में जारी मतगणना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 10 में से छह सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दो सीटों पर आगे है।

शुरुआती रूझानों के मुताबिक, सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में भाजपा मध्य प्रदेश के अटेर और बांधवगढ़, असम के धेमाजी, राजस्थान के धौलपुर, दिल्ली के राजौरी गार्डन और हिमाचल प्रदेश के भोरंज सीट से आगे चल रही है।

कांग्रेस कर्नाटक की दो सीटों नंजनगुड और गुंडलपेट में आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण सीट से आगे चल रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) झारखंड के लिटिपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493