जो सलदाना को अंग्रेजी बोलने के लिए स्कूल में परेशान किया गया

लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री जो सलदाना का कहना है कि अंग्रेजी बोलने के लिए उन्हें स्कूल में परेशान किया गया।

लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री जो सलदाना का कहना है कि अंग्रेजी बोलने के लिए उन्हें स्कूल में परेशान किया गया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी’ स्टार अपने पिता के निधन के बाद नौ साल की उम्र में डोमिनिकन रिपब्लिकन चली गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्पैनिश की जगह अंग्रेजी में बातचीत करने के लिए परेशान किया जाता था।

सल्दाना ने बैलेंस पत्रिका को बताया, “मेरे लिए वह बेहद तकलीफदेह था क्योंकि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मैं इससे कैसे निपटूं। मुझे कभी अपनी रक्षा करना नहीं सिखाया गया। मेरी मां ने मुझे कभी इस तरह नहीं पाला कि मैं खुद को अलग समझूं, इसलिए जब मुझे और मेरी बहनों को परेशान किया गया, तब मैं स्तब्ध थी।”

उन्होंने कहा, “परेशन किए जाने की अपूरणीय क्षति हो सकती है। मुझे यह सोचकर खुद पर शर्म आती थी कि मैं अपने लिए खड़ी नहीं हो पा रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493