सोनिया, राहुल ने राष्ट्र को अंबेडकर जयंती पर बधाई दी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर राष्ट्र को बधाई दी।

सोनिया ने शुक्रवार को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा, “बाबासाहेब आधुनिक भारत के महान आइकन में से एक था और एक देश के रूप में भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा निर्विवाद रहेगा।”

उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन उन सभी भारतीयों के लिए पथ प्रदर्शक है, जो एकजुट होकर संवैधानिक कानूनों और सदाचार के साथ रहना चाहते हैं।

सोनिया ने भारत के महान सपूतों में से एक और सामाजिक समानता व लोकतंत्र के चैंपियन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया सामाजिक लोकतंत्र का पथ हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

राहुल ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और ट्वीट कर कहा कि जिन आदर्शो के लिए बाबासाहेब ने अपना जीवन समर्पित किया, वह हमेशा प्रासंगिक रहेगा।

उन्होंने एक वेबसाइट का लिंक भी साझा किया, जिसे शुक्रवार को कांग्रेस ने शुरू किया।

राहुल ने कहा, “बाबासाहेब के विचारों के संबंध में हमारी समझ को गहरा करने के लिए आज एक मंच तैयार करने पर कांग्रेस को गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493