मप्र : कई हिस्सों में लू का असर

भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे राज्य में रविवार की सुबह से तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में लू का असर रहने की संभावना जताई है।

भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे राज्य में रविवार की सुबह से तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में लू का असर रहने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज धूप खिली, जिसने आम जनजीवन पर असर डाला। बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों से मजबूरी में ही बाहर निकल रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर व होशंगाबाद संभागों में लू का असर रहा है। वहीं पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने के साथ धूप की चुभन परेशान करेगी।

राज्य में तापमान में उछाल के साथ गर्मी बढ़ रही है। रविवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.2, ग्वालियर का 21.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493