दिल्ली में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी व लू से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। यहां सोमवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

यहां रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। 19 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493