मेलिसा मैक्कार्थी की ‘सैटरडे नाइट लाइव’ पर वापसी

लॉस एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेलिसा मैक्कार्थी टीवी शो ‘सैटरडे नाइट लाइव’ में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर के रूप में अपनी छाप छोड़ने के लिए लौट आई हैं।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, शो में मैक्कार्थी ‘बनी’ सूट पहने नजर आईं। जॉर्ज बुश के कार्यकाल में होने वाले व्हाइट हाउस के ईस्टर एग रोल कार्यक्रम को दर्शाने के लिए वह ईस्टर पर ‘बनी’ पोशाक में दिखाई दीं।

स्पाइसर ने 11 अप्रैल को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद द्वारा किए गए रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीरिया पर हवाई हमला करने के फैसले पर विवावादास्पद बयान देकर चौंका दिया था।

स्पाइसर ने कहा था कि हिटलर भी अपने लोगों पर रासायनिक हमले नहीं करता, लोगों ने उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं होने पर उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

मैक्कार्थी ने स्पाइसर के रूप में मंच पर माफी मांगी, लेकिन इस मामले को तूल देने के लिए प्रेस की भी आलोचना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493