नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के प्रवक्ता माओ शेंगयोंग ने सोमवार को एक प्रेस सम्मेलन में कहा, “यह आंकड़ा पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 1,60,000 अधिक है।”
माओ के अनुसार, चीन की रोजगार की स्थिति इस साल की पहली तिमाही में आम तौर पर अच्छी रही है और 31 मार्च के अंत तक चीन के 31 प्रमुख शहरों में बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत से कम दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, “इस बीच वर्ष के पहले दो महीनों में ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक श्रमिकों ने शहरी क्षेत्रों में नौकरी हासिल की, जिसमें सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।”
इस वर्ष की सरकारी कार्य रपट के मुताबिक, चीन का इस वर्ष 1.1 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन का लक्ष्य है, जो पिछले साल के लक्ष्य से 10 लाख से अधिक है।
dharmpath.com dharmpath