हिमाचल के निचले हिस्सों में लू

शिमला, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में सोमवार को मौसम गर्म रहा। साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

पंजाब सीमा से लगे उना शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सूखे मौसम की वजह से तापमान बढ़ गया है। उना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर जिलों और मंडी जिले के हिस्सों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की यह स्थिति यहां 19 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि राज्य में 20 से 23 अप्रैल के दौरान बारिश और गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।

राज्य की राजधानी में तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल औसत से 6 डिग्री ज्यादा रहा।

धर्मशाला में 31.6 डिग्री सेल्यिस तापमान रहा, औसत से 4.5 डिग्री ऊपर है।

मंडी जिले के सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493