जिम्बाब्वे के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जिम्बाब्वे के स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या (18 अप्रैल) पर जिम्बाब्वे सरकार और वहां की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रणब मुखर्जी ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉर्बट गेबरील मुगाबे को भेजे बधाई संदेश में कहा, “भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से मुझे जिम्बाब्वे सरकार और वहां की जनता को आपके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है।”

उन्होंने कहा, “भारत और जिम्बाब्वे के बीच प्रगाढ़ और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के बीच आपसी लाभप्रद पारस्परिक सहयोग, विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा सहित कृषि, संचार तकनीक तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आने वाले वर्षो में और भी मजबूत होगा। मैं भगवान से आपके स्वास्थ्य और कल्याण के साथ ही जिम्बाब्वे की जनता की प्रगति और समृद्धि की भी कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493