लियाम पेन की बंगला किराए पर देने की योजना

लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप बैंड वन डायरेक्शन स्टार लियाम पेन लॉस एंजेलिस स्थित अपने बंगले को किराए पर देने की योजना बना रहे हैं।

इस बंगले की कीमत 80 लाख पाउंड बताई जा रही है।

‘द सन’ समाचार पत्र के मुताबिक, पेन अपने परिवार को लेकर कई योजनाएं बना रहे हैं। उनकी प्रेमिका शेरिल ने पिछले महीने ही उनके बेटे को जन्म दिया है।

लियान (23) सुसेक्स में अपने परिवार के साथ बसने की योजना बना रहे हैं।

लियाम ने यह बंगला 2015 में खरीदा था। उन्हें इस बंगले को किराए पर देने से हर महीने लगभग 32,000 पाउंड मिलेंगे।

इस बंगले में पांच शयनकक्ष और आठ बाथरूम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493