बहरीन ग्रांप्री. से पहले पूर्व प्रेमिका का गीत सुना था : लुइस हेमिल्टन

लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के फार्मूला-1 चैम्पियन लुइस हेमिल्टन ने खुलासा किया है कि उन्होंने बहरीन ग्रांप्री. एफ-ए रेस शुरू होने से पहले अपनी पूर्व प्रेमिका और अमेरिकी गायिका निकोल शेरजिंगर का गीत ‘स्टिक विद यू’ सुना था।

बहरीन ग्रांप्री. में हेमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन ने शनिवार की रात निकोल के साथ अपने पुराने समय को याद करते हुए एक तस्वीर भी साझा की।

32 वर्षीय हेमिल्टन ने खुद को अमेरिकी रॉकबैंड ‘पुस्सीकैट डॉल्स’ के बेहद लोकप्रिय गीत ‘स्टिक विद यू’ को सुनते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया है।

हेमिल्टिन ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “निकोल मेरे लिए यह गाती थी। कितना सुंदर गाना है। अच्छा समय था वह।”

हेमिल्टन और निकोल ने आठ वर्ष तक प्रेम संबंध में रहने के बाद 2015 में अलग होने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493