बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मई में होने वाले महत्वाकांक्षी परियोजना ‘बेल्ट एंड रोड फोरम फॉर इंटरनेशनल कॉरपोरेशन’ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान शी नेताओं के गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम और सम्मेलन दोनों का आयोजन 14 मई और 15 मई को होगा।
विदेश मंत्री वांग यी के मुताबिक, इस फोरम में स्टेट के 28 प्रमुख और नेता हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath