फाबियानों की बदौलत वास्को जीता रियो कप खिताब

रियो डी जनेरियो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर लुइस फाबियानो की ओर से दागे गए गोल की बदौैलत वास्को डी गामा क्लब ने बोटाफोगो को 2-0 से मात देकर अपना 10वां रियो कप खिताब हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलम्पिक स्टेडियम में हुए मुकाबले में वास्को डी गामा क्लब के लिए पहला गोल 87वें मिनट में डेविड लुइज ने किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच गोल दागकर खाता खोलने के लिए काफी संघर्ष हुआ।

इसके बाद, दूसरे हाफ में 64वें मिनट में बोटाफोगो के खिलाड़ी मार्सेलो को दूसरा बार पीला कार्ड दिखाया गया और इस कारण क्लब को बाकी का मुकाबला अपने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

मार्सेलो के साथी खिलाड़ी ब्रूनो सिल्वा को भी लाल कार्ड दिखाया गया।

इस जीत के कारण वास्को क्लब की टीम रियो कप के इतिहासम में फ्लामेंगो को पछाड़ते हुए सबसे सफल टीम बन गई है। फ्लामेंगो के नौ बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493