बायर्न को हरा चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में जाना चाहेगा रियल

मेड्रिड, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड का लक्ष्य मंगलवार को सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में बायर्न म्यूनिख को हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश का होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जिनेदिन जिदान की टीम ने पिछले सप्ताह जर्मनी में हुए लीग के क्वार्टर फाइनल में पहले चरण के मैच में बायर्न को 2-1 से मात दी थी।

रियल के खिलाड़ी राफेल वारेने और पेप चोटिल हैं और बायर्न के खिलाफ अगले मैच में नाको फर्नादेज, सर्गियो रामोस टीम के सेंट्रल डिफेंस के लिए फिट हैं।

शनिवार को स्पोर्टिग गिजोन के खिलाफ मुकाबले में रियल के खिलाड़ी गारेथ बेल भी शामिल नहीं थे। पैर के पिछले हिस्से में मांस-पेशियों के खिंचाव की समस्या के कारण वह मंगलवार को होने वाले मैच में भी शामिल नहीं हो पाएंगे।

इसके अलावा, बायर्न की बात की जाए, तो टीम का डिफेंस कमजोर है। मैट हुमेल्स अब भी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और जावी मार्टिनेज म्यूनिख में हुए मुकाबले में रेड कार्ड मिलने के कारण प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। हालांकि, टीम का अटैक रॉबर्ट लेवानडॉस्की की चोट से वापसी के कारण मजबूत होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493