पश्चिमी आस्ट्रेलिया में शार्क के हमले में किशोरी की मौत

शार्क के हमले में किशोरी का पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। माना जा रहा है कि सोमवार अपराह्न विशालाकाय सफेद शार्क ने उस पर हमला किया। समुद्र के इस इलाके में यह सफेद शार्क पिछले हफ्ते ही देखी गई थी।

ऊीस्र्री ुी्रल्लॅींी िं ँी ूील्ली ुीेीॅील्लूी्रूी ंल्ल िँी ि ं ल्लीुं ँस्र्रं’ ्रल्ल ँी ल्लँ्रस्रो एस्रींल्लूी, ँी ॅ्र’ ्िरी ि’ंी टल्लिंील्ल्रल्लॅ.

घायल किशोरी को घटनास्थल पर ही तत्काल आपात चिकित्सा मुहैया कराई गई और नजदीकी एस्पेरेंस शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बावजूद सोमवार की शाम को किशोरी ने दम तोड़ दिया।

घटना के समय किशोरी की मां और भाई-बहन भी समुद्र तट पर ही मौजूद थे। उन्होंने हमले को अपनी आंखों से देखा, जिससे वे बेहद डरे-सहमे थे।

पश्चिमी आस्ट्रेलिया के दक्षिणी समुद्र तट पर बीते तीन वर्षो में शार्क का यह चौथा जानलेवा हमला है।

स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को आने वाले दिनों में क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493