टाटा कैपिटल अब चैटबॉट से तुरंत ऑनलाइन जवाब देगी

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा समूह की वित्तीय सेवा इकाई टाटा कैपिटल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऑनलाइन चैटबॉट पेश किया है, जो अपनी विशिष्ट प्राकृतिक भाषा और कॉग्निटिव (संज्ञानात्मक) लर्निग क्षमताओं के जरिए कंपनी के वित्तीय सेवा उत्पादों से संबंधित ऑनलाइन मिलने वाले व्यक्तिगत सवालों के जवाब देगा।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि वर्चुअल एजेंट (वीए) इंजन द्वारा पॉवर्ड ऑनलाइन चैटबॉट ग्राहकों की यात्रा का डिजिटीकरण करने की दिशा में टाटा कैपिटल द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है। चैटबॉट ग्राहकों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों में से करीब 70 फीसदी को हैंडल करने में सक्षम है, जिनमें उत्पाद की जानकारी, एप्लिकेशन और सेल्स एवं सेल के बाद मिलने वाली सर्विस भी शामिल है। इससे न सिर्फ पारंपरिक कस्टमर सर्विसिंग प्लेटफॉर्म पर निर्भरता घटेगी, बल्कि यह ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव भी सुनिश्चित करेगा।

चैटबॉट के बारे में डिजिटल वर्टिकल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीतिका देवरस ने कहा, “टाटा कैपिटल ने हमेशा ही प्रौद्योगिकी की मांग से आगे रहने की कोशिश की है और ऑनलाइन चैटबॉट टाटा कैपिटल का एक अन्य विशिष्ट फिनटेक उत्पाद है, जिसे हमारे डिजिटल दक्ष एवं मोबाइल कस्टमर श्रेणी के ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जो हमेशा चलते-फिरते या यात्रा के दौरान जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। चैटबॉट से न सिर्फ रेस्पॉन्स टाइम घटाने और संभावित ग्राहकों को चौबीसों घंटे सपोर्ट करने में मदद मिलेगी, बल्कि इसमें सेल्फ लर्न (स्वयं सीखने) क्षमता भी है, जिससे यह ग्राहकों के साथ बातचीत के जरिए ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। हमारा मानना है कि ऑनलाइन चैटबॉट ग्राहकों को हमारे रिटेल उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी हासिल करने का उत्कृष्ट अनुभव उपलब्ध कराएगा।”

अक्टूबर 2016 में लॉन्च के बाद से अभी तक टाटा कैपिटल चैटबॉट देश भर से वेबसाइट पर ग्राहकों द्वारा पूछे गए 55,000 से ज्यादा सवालों के जवाब दे चुका है। अभी चैटबॉट टाटा कैपिटल के रिटेल उत्पादों के लिए सेवाएं देता है, जिनमें पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन और टू-व्हीलर लोन भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493