शाहरुख ने गंभीर, कोलकाता नाइट राइडर्स को सराहा

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान ने कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर और उनकी टीम की प्रशंसा की है।

सोमवार को हुए आईपीएल सीजन-10 के मैच में कोलकाता ने दिल्ली डेयरडेविल्स को चार विकेट से मात दी। यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया।

शाहरुख ने ट्विटर पर गंभीर और कोलकाता टीम की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, “कितनी शानदार थी यह जीत। बेहतरीन गंभीर और कोलकाता। किसी की हम पर नजर है। मैं भी आ रहा हूं।”

अभिनय की बात की जाए, तो शाहरुख को पिछली बार ‘रईस’ फिल्म में देखा गया था।

शाहरुख को फिल्मकार इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन अस्थायी रूप से इसका नाम ‘द रिंग’ रखा गया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493