राजकोट, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में खराब दौर से गुजर रही रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर की टीम को मंगलवार को गुजरात लायंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है।
चैलेंजर्स के स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
पिछले संस्करण की उपविजेता चैलेंजर्स की टीम में कई बड़े नाम हैं बावजूद इसके वह अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी लय हासिल करने में असफल रही है।
डिविलियर्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है, “आज रात होने वाले मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाऊंगा जिससे मैं निराश हूं। विराट कोहली और टीम को शुभकामनाएं।”
चैलेंजर्स की टीम इस आईपीएल में आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath