दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस की युवा इकाई के पूर्व नेता अमित मलिक ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

भाजपा की प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया, “डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस की युवाई इकाई के एक पूर्व नेता अमित मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।”

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी की उपस्थिति में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493