मिडिल्सब्रा (इंग्लैंड), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। एलेक्सिस सांचेज और मेसुट ओजिल की ओर से किए गए गोल के दम पर आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में सोमवार रात को खेले गए मैच में मिडिल्सबॉरो को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 21 साल में पहली बार आर्सेनल अपने सत्र का समापन शीर्ष चार पर रहते हुए कर पाने में असक्षम नजर आ रहा है।
पिछले सप्ताह क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ मिली हार के बाद मिडिल्सब्रा के खिलाफ मुकाबले के लिए आर्सेनल के कोच आर्सेने वेंगर ने टीम में छह बदलाव किए थे।
पहले हाफ में 42वें मिनट में सांचेज ने गोल दागकर आर्सेनल का खाता खोला।
इसके बाद दूसरे हाफ में 50वें मिनट में अल्वारो नेगरेडो ने गोल दागकर मिडिल्सबॉरो का आर्सेनल के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर किया।
मिडिल्सबॉरो की इस मेहनत पर ओजिल ने पानी डाला। उन्होंने 71वें मिनट में गोल दागकर आर्सेनल क्लब को जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath