भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार की सुबह से तेज धूप खिली हुई है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप खिली हुई है, वहीं दिन चढ़ने के साथ लू का असर भी बढ़ा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, बीते 24 घंटों में सबसे गर्म दमोह और नौगांव रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फिलहाल मौसम में किसी तरह का बदलाव आने की संभावना नहीं है।
राज्य में गर्मी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, इंदौर का 23.7 डिग्रीए ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, इंदौर का 41.4 डिग्री, ग्वालियर का 44.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath