उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई की

देहरादून, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को केदार घाट और उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर के पास की कई अन्य गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई कार्य शुरू किया।

देहरादून, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को केदार घाट और उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर के पास की कई अन्य गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई कार्य शुरू किया।

उत्तरकाशी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने लोगों से साफ सफाई के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील की।

रावत ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

इससे पहले उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के घाटों पर भी सफाई अभियान शुरू किया और कहा कि केंद्र सरकार की ‘नमामी गंगे’ परियोजना के तहत नदी के तटों पर कई औषधीय जड़ी बूटियां और पौधे उगाए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493