नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) के कागज रसीद वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा लगाए गए ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्रिमंडल का वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों के खरीदने का फैसला महत्वपूर्ण है।
dharmpath.com dharmpath