श्रीलंका में कचरे के ढेर में मरने वालों की संख्या 32 हुई

कोलंबो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका में बुधवार को एक कचरे के ढेर के ढहने से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। इसमें आठ लोग लापता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि मीथोत्मुला कचरा ढेर स्थल पर बचाव और खोजी अभियान जारी है।

बड़े क चरे के ढेर के 14 अप्रैल को ढहने के कारण इसमें कई घर दब गए। इस स्थल पर आग भी लग गई। आग को बुझाने के लिए वायुसेना को तैनात किया गया।

कचरे को लेकर निवासी कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अधिकारियों से कचरा किसी अन्य स्थान पर ले जाने का आग्रह कर रहे हैं।

सरकार ने कहा कि मीथोत्मुला में अब और कचरा नहीं डाला जाएगा। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अधिकारियों से प्रभावित लोगों को अत्यधिक राहत पहुंचाने के लिए कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493