पूर्वी यूक्रेन में सशस्त्र संघर्ष पर ‘नॉरमैंडी फोर’ के नेताओं ने की चर्चा

क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने अपने बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, रूस, यूक्रेन, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने सुरक्षा और राजनीतिक पहलुओं के संबंध में शांतिपूर्ण समाधान के लिए मिन्स्क समझौते के प्रति अपनी प्रतबिद्धता की पुष्टि की।

बयान में कहा गया, “उन्होंने 29 मार्च को संपर्क समूहों के बीच हुई बैठक में फिर से संघर्ष विराम को लागू करने के समझौते का स्वागत किया और इसे पूरी तरह लागू करने के महत्व का उल्लेख किया।”

नॉरमैंडी फार्मेट या नॉरमैंडी कॉन्टैक्ट ग्रुप रूस, यूक्रेन, जर्मनी और फ्रांस के प्रतिनिधियों का राजनयिक समूह है, जिसे सरकारी सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच हो रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए गठित किया गया था, इस संघर्ष में अप्रैल 2014 से अब तक 10,000 लोग मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493