लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता कर्ट रसेल का कहना है कि दिग्गज सितारों- सिल्वेस्टर स्टेलॉन और माइकल रूकर की मौजूदगी के साथ ही और कई अन्य सकारात्मक वजहें भी हैं, जिनके चलते उन्होंने फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी-2’ में काम किया है।
रसेल ने अपने बयान में कहा, “मैं बस सिल्वेस्टर स्टेलॉन से बातें कर रहा था, जो मेरे पसंदीदा लोगों में से एक हैं और उन्होंने इस फिल्म में जो भी किया उसे करना उन्हें बहुत अच्छा लगा। माइकल रूकर के साथ दोबारा काम करना मजेदार रहा। हमने फिल्म ‘टोम्बस्टोन’ में साथ काम किया था और उसके बाद मैं फिर माइकल से नहीं मिल पाया, इसलिए इस फिल्म से मेरे लिए कई सकारात्मक चीजें जुड़ी हुई हैं।”
इस फिल्म के लेखक व निर्देशक जेम्स गन हैं। फिल्म में क्रिस प्रैट और जो सल्डाना भी हैं। यह भारत में पांच मई को रलिीज हो रही है।
रसेल ने कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों के साथ काम करने में उन्हें बेहद मजा आया।
dharmpath.com dharmpath