आईपीएल : हैदराबाद ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

हैदराबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बुधवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 21वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

आईपीएल की आठ टीमों की अंक तालिका पर नजर डाली जाए, तो हैदराबाद अब तक खेले गए पांच मैचों में से तीन में जीत और दो में हार का सामना कर तीसरे स्थान पर है, वहीं दिल्ली चार मैचों में से दो में जीत हासिल कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

इस मैच के लिए कप्तान जहीर खान ने दिल्ली की टीम में जयंत यादव को अंतिम एकादश में जगह दी है।

डेविड वॉर्नर की टीम में दो बदलाव हुए हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन और बारिंदर सिंह सरन के स्थान पर मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, दीपक हुड्डा, युवराज सिंह, केन विलियमसन, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और सिद्धार्थ कौल।

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), संजू सैमसन, सैम बिलिंग्स, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, क्रिस मौरिस, पैट कमिंस, अमित मिश्रा और जयंत यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493