रूस के पांच खिलाड़ियों ने डोपिंग की बात स्वीकार की

मास्को, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की धावक एंटोनिना क्रिवोशाप्का के साथ चार अन्य ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ियों ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की बात को कबूल किया है।

रूस एथलेटिक्स महासंघ (एआरएएफ) ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, दो महीने पहले इंडियन ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने क्रिवोशाप्का के लंदन ओलम्पिक-2012 के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए थे, जिसके बाद क्रिवोशाप्का और उनकी तीन साथियों से रजत पदक छीन लिए गए थे।

रूस के इन चारों धावकों की टीम ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक जीता था।

क्रिवोशोप्का दो साल का प्रतिबंध झेल रही हैं। उनका प्रतिबंध सात सितंबर, 2016 से शुरू हुआ है। क्रिवोशाप्का के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों में येवजेनिया कोलोड्को, एना बुलगाकोवा, वेरा जानेवा और दिमित्री स्टारोडब्टसेव शामिल हैं।

कोलोड्को पर दो जुलाई, 2016 से एक जुलाई 2018 तक के लिए, एना पर मार्च 2017 से 28 मार्च 2019 तक के लिए, विरा पर दो जुलाई 2016 से एक जुलाई 2018 तक के लिए और दिमित्री पर दो जुलाई 2016 से एक जुलाई 2018 तक का प्रतिबंध लगाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493