बर्लिन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बार्यन म्यूनिख ने चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच के दौरान स्पेन की पुलिस द्वारा अपने प्रशंसकों से किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत यूईएफए में की है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जर्मनी के क्लब ने कहा है कि चैम्पियंस लीग में मंगलवार को रियल मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में हाफ टाइम के दौरान स्पेनिश पुलिस ने बायर्न म्यूनिख के प्रशंसकों के साथ मारपीट की थी।
बायर्न का मानना है कि पुलिस का कदम सही नहीं था और इसलिए उसने यूईएफए में इसकी शिकायत की है।
जर्मन क्लब ने स्पेन सुरक्षा बल से इस मामले में सफाई भी मांगी है।
dharmpath.com dharmpath