अमृतसर-हावड़ा डुप्लीकेट एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली डुप्लीकेट एक्सप्रेस की महिला बोगी में बिहार की एक महिला सफर कर रही थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। तब गार्ड को सूचना दी गई। गार्ड ने कंट्रोल को पूरी जानकारी दी। इस बीच महिलाओं ने महिला की डिलीवरी कराई।

ट्रेन में किलकारी गूंजने पर रात करीब नौ बजे शाहजहांपुर में ट्रेन को रोका गया। जीआरपी के एसओ विजय बहादुर वर्मा ने एंबुलेंस बुलाया। उसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493