इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था।
यूएच-1एच हेलीकॉप्टर में मेजर जनरल लोननिस जानिडाकिस, कर्नल थॉमस अडामू, मेजर डिमोस्थेनिस गुलास और मेजर कोनस्टानटिनोस हाट्जीस और सार्जेट वासिलीकी प्लेक्सिडा सवार थे। यह हेलीकॉप्टर एथेंस से लगभग 400 किलोमीटर दूर मध्य ग्रीस के एलासोना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस हादसे में प्लेक्सिडा खुशकिस्मत रहे कि उनकी जान बच गई लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस घटना के मद्देनजर देश की वायुसेना में तीन दिवसीय शोक रखा गया है।
राष्ट्रपति प्रोकोपिस पावलोपोलस ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
dharmpath.com dharmpath