दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रह सकती है।”

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 70 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493