सिडनी, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हरफनमौला खिलाड़ी मोएजिज हेनरिक्स्ट्रेस और तेज गेंदबाज जेम्स पेटिंसन चैम्पियंस ट्राफी के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
हेनरिक्स को उस्मान ख्वाजा, पीट हैंड्सकाम्ब, जार्ज बेले और कैमरन व्हाइट से अधिक तरजीह मिली। यही नहीं, जेम्स फाल्कनर को भी इस टीम में जगह नहीं मिली। इससे जाहिर है कि सेलेक्टर्स ने हेनरिक्स को फाल्कनर से भी अधिक तरजीह दी है।
फाल्कनर 2011 के बाद किसी आईसीसी इवेंट के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में नहीं हैं। पेटिंसन के अलावा जान हेस्टिंग्स भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
इस टीम में क्रिस लिन और मिशेल स्टार्क को भी जगह मिली है लेकिन इनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। लिन आईपीएल मे खेलते वक्त चोटिल हुए हैं और स्टार्क आईपीएल से पहले से ही चोटिल हैं।
खास बात यह है कि चैम्पियंस ट्राफी के लिए चुनी गई कंगारू टीम में शामिल कम से कम नौ खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में खेल रहे हैं और इससे जाहिर तौर पर कंगारू टीम को फायदा मिलने वाला है।
टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कुमिंस, एरान फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोस हाजलेवुड, ट्रावेस हेड, मोएजिज हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पेटिंसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड और एडम जाम्पा।
dharmpath.com dharmpath