मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 18वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देने जा रहे हैं। इसको लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 2006 में आईफा समारोह में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
सुशांत ने बुधवार को ट्वीट किया, “आईफा 2017 में प्रस्तुति देने का बेसब्री से इंतजार है। मैंने 2006 के आइफा में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।”
सुशांत की आने वाली फिल्म दिनेश विजान की ‘राब्ता’ है, जो नौ जून को रिलीज होगी। फिल्म में कृति सैनन और जिम सरभ भी हैं। सुशांत अंतरिक्ष पर आधारित आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें वह एक अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath