हरियाणा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर नदी में गिरे (लीड-1)

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के अंबाला जिले के पास गुरुवार को एक मालगाड़ी के कोयले से लदे 15 डिब्बे पटरी से उतर गए और मारकंडा नदी में गिर गए। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि रेलगाड़ी का चालक और गार्ड सुरक्षित हैं।

घटना के बाद अंबाला-सहारनपुर खंड पर रेल यातायात बाधित हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है।

दुर्घटना उस समय हुई जब रेलगाड़ी पुल पर से गुजर रही थी। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है।

मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493