छत्तीसगढ़ का पहला किसान बाजार धमतरी में शुरू (फोटो सहित)

अग्रवाल ने कहा कि किसान हितैषी प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी में प्रदेश का पहला किसान बाजार शुरू किया जा रहा है। इस बाजार के जरिए सब्जी उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिलेगा। वहीं शहरवासियों को भी यहां खुदरा बाजार से सस्ते दर में सब्जियां मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यहां प्रायोगिक तौर पर चलाए गए किसान बाजार में सब्जी उत्पादक किसानों को मिले उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए यहां 50 और चबूतरे मंडी बोर्ड बनाएगा। इसके जरिए फल इत्यादि की बिक्री भी उत्पादक किसान कर सकेंगे।

कृषि मंत्री ने इस मौके पर किसान बाजार के शुभारंभ के साथ ही रूद्री में सीनियर सिटिजन पार्क, दिव्यांग पार्क, एक्यूप्रेशर पार्क, मनोरंजन पार्क, खुला व्यायामशाला और योगा पार्क के लिए भूमिपूजन भी किया, जिसकी कुल लागत 73.70 लाख रुपये है।

अग्रवाल ने कहा कि किसानों के लिए इसी परिसर में पांच करोड़ की लागत से किसान मॉल बनाया जाएगा, ताकि यहां किसानों को कृषि संबंधी सभी जरूरी चीजें जैसे खाद, बीज, जैविक खेती के लिए आवश्यक मार्गदर्शन इत्यादि दिया जाएगा। यही नहीं, जैविक तरीके से खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने पांच दुकानें भी मॉल में आवंटित की जाएगी।

कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों का आह्वान किया कि वे फसल लेने के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन, उद्यानिकी फसलों की पैदावर भी करें, ताकि सभी समृद्ध हो सकें।

अग्रवाल ने प्रदेश में किसानों के हित को ध्यान में रख चलाई जा रही योजनाओं का भी कृषि मंत्री ने जिक्र किया। साथ ही बताया कि कृषि उपज मंडी श्यामतराई में रोड और सीमेंटीकरण पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग द्वारा सात करोड़ की लागत से गंगरेल में उद्यान विकसित किया जाएगा और आने वाले समय में धमतरी के गंगरेल में वॉटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनेगा, जो अपने आप में एक मिसाल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493