मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 15 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में मार्च के महीने में 14.91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह संख्या मार्च में बढ़कर 90.45 लाख हो गई।

आधिकारिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपने सांख्यिकीय विश्लेषण में कहा, “जनवरी से मार्च के बीच घरेलू हवाई यात्रियों की कुल संख्या 272.79 लाख रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान यह 230.03 लाख थी। इस तरह से कुल 18.59 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”

डीजीसीए द्वारा जारी पिछले आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 15.77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 86.55 लाख रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 74.76 लाख थी।

इन आंकड़ों में बताया गया कि समीक्षाधीन अवधि में कम किराए वाली स्पाइसजेट का पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) सबसे ज्यादा 91.4 फीसदी रहा।

पीएलएफ के संदर्भ में स्पाइसजेट के बाद बजट एयरलाइंस एयर एशिया का नंबर 87.8 फीसदी रहा और उसके बाद गो एयर का 84.8 फीसदी रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493