शकमिर (अजरबैजान), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्ण शुक्रवार से शुरू हो रहे शाकमिर शतरंज टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यह टूर्नामेंट अजरबैजान के ग्रैंड मास्टर वुगर गाशिमोव की स्मृति में आयोजित किया जाता है।
विश्व की 14वीं वरीयता प्राप्त हरिकृष्ण इस टूर्नामेंट के पहले मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका के वेसले सो के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे।
इस टूर्नामेंट में विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस के व्लादिमीर क्रामनिक और आठवीं वरीयता प्राप्त सर्जवे कारजाकिन भी चुनौती पेश करेंगे।
इनके अलावा अजरबैजान के शाकरियार मामेडायरोव, इंग्लैंड के माइकल एडम्स, यूक्रेन के पावेल इलजानोव, पोलैंड के राडोस्लाव वोजचासेक, बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव, अजैरबेजान के टेईमोर राडजाबोव भी हिस्सा ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath