उप्र : बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटे 97 हजार

जनपद मैनपुरी के अकबरपुर झाला निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह कायमगंज के सधवाड़ा निवासी शोएब खान का ट्रक चलाता है। वह बुधवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर में माल उतारकर ट्रक से फरु खाबाद आ रहा था, तभी जैनापुर के निकट बुलेरो सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी का टायर पंचर कर किया। मजबूरन उसे ट्रक रोकना पड़ा। गाड़ी जैसे ही रुकी, बदमाशों ने शीशा तोड़कर उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक में रखे 97 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

गुरुवार को सुबह पीड़ित ट्रक चालक सुनील ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी। थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493