शतरंज : रेक्जाविक ओपन में हरिका ने जीत से की शुरुआत

रेक्जाविक, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने रेक्जाविक ओपन में जीत के साथ शुरुआत की है। हरिका ने बुधवार रात खेले गए मुकाबले में मैग्नस मैग्नसन को आसान मात दी।

काले मोहरों से खेल रहीं हरिका ने अच्छी शुरुआत की और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए विपक्षी खिलाड़ी को गलती करने पर मजबूर किया।

मैच के बाद हरिका ने कहा, “मैग्नस ने कई रणनीतिक गलतियां की और मैंने उनका फायदा उठाया।”

भारतीय खिलाड़ी को अगला मुकाबला कनाडा के जॉन डोकजास के साथ खेलना है। दूसरे दौर के परिणाम के बाद ही उनके तीसरे दौर के विपक्षी का पता चलेगा। यह टूर्नामेंट 27 अप्रैल को समाप्त होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 266 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

हरिका के अलावा अभिजीत गुप्ता, मागेश पंचानटन, अभिजीत कुंटे, रमेशबाबू प्रगानंनधा इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493