हिमाचल के 50 छात्र अस्पताल में भर्ती

शिमला, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफरेमेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी) के 50 से अधिक छात्रों को संदिग्ध जहरीला खाना खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसीएच) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद ने आईएएनएस को बताया, “छात्रों को गुरुवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने बताया, “छात्रों को खाना खाने के बाद बेचैनी होने लगी। वे पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत करने लगे। उन्हें देर रात दो बजे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।”

रमेश चंद ने बताया कि अभी छात्रों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

जेयूआईटी शिमला से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर सोलन जिले के वखनघाट में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493