नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 56 फीसदी दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath