लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल स्टार-फ्रैंक लैम्पार्ड और स्टीवन गेरार्ड को सितम्बर में नेशनल फुटबाल म्यूजियम हाल ऑफ में शामिल किया जाएगा।
लैम्पार्ड चेल्सी के लिए खेले थे जबकि गेरार्ड ने अपना अधिकांश पेशेवर करियर लीवरपूल में बिताया।
गेरार्ड और लैम्पार्ड के अलावा ब्रिटेन के कई अन्य फुटबाल खिलाड़ियों को इस हाल आफ फेम में शामिल किया जाएगा।
इनमें वेल्स के दिवंगत मैनेजर गैरी स्पीड, वेस्ट हैम के दिग्गज बिली बांड्स, आर्सेनल के गोलकीपर बॉब विल्सनऔर मैनचेस्टर युनाइटेड के ऐतिहासिक खिलाड़ी चार्ली राबर्ट्स प्रमुख हैं।
महिला फुटबाल से केली स्मिथ और रेचेल यांकी तथा पैरालम्पिक खिलाड़ी एलीस्टेयर पैट्रिक हेसेल्टन को भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath