नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आईं यूरोपीय संघ (ईयू) की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी ने शुक्रवार को यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने दोनों नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “एक मूल्यवान साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ईयू उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी से मुलाकात।”
विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर की भी शुक्रवार को मोघेरिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होने वाली है।
ईयू उपाध्यक्ष मोघेरिनी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।
dharmpath.com dharmpath