मुझे यात्रा पसंद है : गुल पनाग

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है उन्हें यात्रा करना पसंद है और वह व्यवस्थित और तनावमुक्त यात्रा करना पसंद करती हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं अब बैगपैकर नहीं हूं। मैंने अपने स्कूल के दिनों में यात्रा के लिए बहुत बार बैगपैकिंग की है। अब मुझे योजनाबद्ध अवकाश पसंद है। मैं ड्राइविंग ट्रिप्स करती हूं और अब मुझे व्यवस्थित और तनाव मुक्त यात्रा पसंद है।”

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थानों की यात्रा कर चुकीं अभिनेत्री का कहना है कि यात्री कई बदलावों से गुजरते हैं।

उन्होंने कहा, “आप बैगपैकर के रूप में शुरुआत करते हैं, क्योंकि आपके पास अनिवार्य रूप से पैसों की कमी है, समय के साथ आप परिपक्व यात्री बन जाते हैं, जहां आप अनुभव तलाशते हैं और आप बहुत से स्थानों को देखना चाहते हैं।”

गुल पनाग का कहना है कि कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां वह नहीं गई हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें यात्रा करना पसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493