जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज के लिए आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज के लिए 10वें वर्ष की प्रविष्टियां आमंत्रित करने की घोषणा कर दी गईं। छोटे एवं मझोले उद्यम (एसएमई), गैर लाभकारी संगठन (एनपीओ) और ग्लोबल हाई स्कूल कैटेगरी में योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बड़े कॉर्पोरेशन और लाइफटाइम एचीवमेंट कैटेगरी के लिए योग्य उम्मीदवारों के नाम सामान्य नागरिक भी दे सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि छह जुलाई, 2017 है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने देश के लिए 2017 को ‘ईयर ऑफ गीविंग’ घोषित किया है और यह जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज की 10वें सालगिरह का वर्ष भी है। पुरस्कार का मकसद शेख जायेद बिन सुल्तान अल नाहयान द्वारा स्थापित पर्यावरण सुरक्षा और निरंतर विकास की परंपरा का सम्मान करना है। इससे आज तक 28.9 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ा है।

जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज के निदेशक डॉ. नवल अल-होस्नी ने बताया, “जनवरी 2018 में हम जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज की 10वीं सालगिरह मनाएंगे। शुरू से ही इस प्राइज की विशेष प्रतिष्ठा रही है। सभी के लिए निरंतर भावी विकास की दिशा में कार्यरत लोगों का हौसला बुलंद रखने का यह बड़ा कदम है। यही वजह है कि पिछले नौ वर्षो में हमने इसके शानदार परिणाम देखे हैं।”

टाटा संस के आजीवन अध्यक्ष एवं जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज के सदस्य रतन टाटा का कहना है, “जायेद फ्यूचर एनर्जी प्राइज के लिए एक बार फिर यह उपलब्धियों का वर्ष है। इसकी पहुंच बढ़ी है, जिसका प्रमाण आवेदनों की रिकॉर्ड संख्या है। एक वैश्विक समुदाय का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के आवेदन आने से यह पुरस्कार और भी आकर्षक हो गया है।”

गौरतलब है कि केवल 2016 में 103 अलग-अलग देशों से 1676 इंट्रियां आईं, जो पिछले साल की रिकॉर्ड संख्या से भी 22 प्रतिशत अधिक है। पुरस्कार 40 लाख डॉलर का है, जिसका मकसद अक्षय ऊर्जा और निरंतर विकास के क्षेत्र में अभिनव कार्य करने वालों को अधिक सक्षमता और सम्मान देना है। साल 2008 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत अब तक 57 लोगों और संगठनों को बड़ी पहचान दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493