इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर उगो का निधन

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के लिए खेल चुके पूर्व डिफेंडर उगो इचोगू का निधन हो गया है। वह 44 साल के थे।

उगो इंग्लैंड के अलावा आस्टन विला के लिए खेले थे और ह्रदयघात से पहले वह टॉटेनहम हाट्सपर फुटबाल क्लब की अंडर-23 टीम के कोच थे।

क्लब ने कहा है कि उगो को मैदान पर ही दिल का दौरा पड़ा और वह चल बसे। मैदान में दिल का दौरा पड़ने के उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उगो ने विला के लिए 300 से अधिक मैच खेले। 2000 में जब विला की टीम एफए कप के फाइनल में पहुंची थी, तब उगो उसका सदस्य थे। विला टीम हालांकि फाइनल में चेल्सी के हाथों हार गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493