एलिवेटेड रोड से गिरकर बाइक सवार की मौत

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एलिलवेटेड रोड से गिर गई, जिससे 18 साल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक किशोर मित्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है।

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि उत्तम नगर में बिंदापुर रोड निवासी दीपू भवानी अपने 17 वर्षीय दोस्त यश गर्ग के साथ रानी बाग में आयोजित एक पार्टी से लौट रहे थे।

विकासपुरी आउटर रिंग रोड पर हुई इस घटना के संबंध में पुलिस को कॉल तड़के 3.15 बजे मिली।

गर्ग और भवानी, दोनों को गंभीर अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) अस्तपाल ले जाया गया।

गंभीर रूप से जख्मी भवानी की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे उसके दोस्त गर्ग का इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गर्ग उत्तम नगर में बाल उद्यान रोड का रहने वाला है।

उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान गर्ग ने अपने बयान में कहा कि दोनों एक पार्टी में शामिल होने के बाद पीरागढ़ी की तरफ से आ रहे थे।”

उन्होंने कहा, “मोटरसाइकिल की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण चालक (भवानी) ने पास्ट्री पैलेस के पास इस पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक एलिवेटेड रोड से नीचे जा गिरी।”

डीसीपी ने इसकी पुष्टि की कि किसी अन्य वाहन ने उन्हें टक्कर नहीं मारी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493