सेंसेक्स 57 अंक नीचे (लीड-1)

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.09 अंक गिरकर 29,365.30 पर और निफ्टी 17.00 अंक की गिरावट के साथ 9,119.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 153.27 अंक की तेजी के साथ 29,575.66 पर खुला और 57.09 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 29,365.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,584.34 के ऊपरी और 29,259.42 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.43 अंकों की तेजी के साथ 14,487.92 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 38.23 अंकों की तेजी के साथ 15,166.31 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.70 अंकों की तेजी के साथ 9,179.10 पर खुला और 17.00 अंक या 0.19 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 9,119.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,183.65 के ऊपरी और 9,088.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.37 फीसदी), दूरसंचार (0.75 फीसदी), ऊर्जा (0.75 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.31 फीसदी) और बिजली (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में – तेज खपत उभोक्ता वस्तुएं (0.97 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.76 फीसदी), धातु (0.59 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.47 फीसदी) और वाहन (0.41 फीसदी) प्रमुख रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493