सोमालिया में अल-शबाब के 52 आतंकवादी ढेर

केन्या रक्षाबल (केडीएफ) के प्रवक्ता कर्नल जोसेफ आउथ ने कहा कि सैनिकों ने सरीरा से नौ किलोमीटर दूर स्थित अलशबाब आतंकवादियों के एक शिविर को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान सात एके-47 राइफल, एक पीकेएम गन, दो फोन, 104 राउंड गोला-बारूद, तीन आईईडी विस्फोटक, आईईडी बनाने की सामग्री और खाद्य सामान बरामद हुए हैं।

आउथ ने कहा, “केडीएफ यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अलशबाब के खिलाफ शुरू किया अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता ताकि केन्या और उसके आसपास शांति और सुरक्षा बनी रह सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493